नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित मामलों का बोझ घटाने के लिए पांच रिटायर्ड जजों को तदर्थ जज नियुक्त करने की मंजूरी दी है। ये नियुक्ति अनुच्छेद 224-A के तहत दो साल के लिए होगी। एड-हॉक जज अस्थायी तौर पर सुनवाई करेंगे। कॉलेजियम ने साफ किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित मामलों के भारी दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। तदर्थ जज अस्थायी तौर पर बैठकर मामलों की सुनवाई करेंगे। इससे पुराने केसों की तेजी से सुनवाई हो सकेगी। यह प्रावधान संविधान में पहले से मौजूद है, लेकिन इसका उपयोग बहुत कम बार किया गया है। अब बढ़ते लंबित मामलों को देखते हुए इसे सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है।अनुच्छेद 224-A क्या कहता है?संविधान का अनुच्छेद 224-A हाईकोर्ट में तदर्थ जज नियुक्त करने का अधिकार देता है। इसके तहत किसी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से, किसी रिटायर्ड जज को दोबारा उसी या किसी अन्य हाईकोर्ट में अस्थायी जज के रूप में बैठने का अनुरोध कर सकते हैं। इन जजों को नियमित जज की तरह ही अधिकार मिलते हैं। इसका मकसद अदालतों में काम का बोझ कम करना है।
Related Posts

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को मुंबई बहुत पसंद आई: पीएम मोदी
- eredionews@gmail.com
- February 18, 2026
- 0
नई दिल्ली। तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो मुंबई की जमकर […]
मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया और इंडिगो के विमान के पंख टकराए, सभी यात्री सुरक्षित
- Raju Sharma
- February 3, 2026
- 0
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा विमान हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरे दो विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई। घटना […]

साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ठगी के 40 हजार रुपये वापस
- Raju Sharma
- February 19, 2026
- 0
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस की सक्रियता से बड़ी राहत मिली है। थाना की साइबर हेल्प […]
