अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर गरमाई सियासत

मुरादाबाद। अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर गरमाई सियासत भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या और दलितों का दमन हो रहा है सांसद रुचि वीरा ठाकुरद्वारा के नारायणपुर चंगा गाँव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने और दलित समाज पर हुए जानलेवा हमले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने इस घटना को लेकर योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। सांसद रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि भाजपा के ‘दबंगों’ ने दलितों को लाठियों से पीटकर लहूलुहान किया, जिसमें एक मासूम बच्ची की आँख में गंभीर चोट आई है।सपा के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पीड़ितों से मिलने से रोकने के लिए ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया। सांसद ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया। घटना के वीडियो साक्ष्य होने और भाजपा के पूर्व प्रत्याशी समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रुचि वीरा ने कहा कि आधी रात को ठाकुरद्वारा पहुँचने के बाद भी उन्हें मीडिया से बात करने और पीड़ितों का हाल जानने की अनुमति नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *