साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ठगी के 40 हजार रुपये वापस

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस की सक्रियता से बड़ी राहत मिली है। थाना की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आवेदक के खाते से ठगे गए 40,003 रुपये की धनराशि वापस कराई है।जानकारी के अनुसार इमरान अंसारी पुत्र ताजुद्दीन निवासी इस्लाम नगर, मलियाना ने ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर 41,801 रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई, जिसके बाद शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर/अपराध के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में थाना टीपी नगर की साइबर टीम ने संबंधित बैंक व कंपनी से समन्वय स्थापित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए 40,003 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में रिफंड कराई गई।पीड़ित ने धनराशि वापस मिलने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आमजन से ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *