भक्ति भाव से सजी माता की विशाल चौकी, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

मेरठ। वासंतीय नवरात्रों के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ दुर्गा मंदिर में माता की भव्य एवं विशाल चौकी का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।चौकी के दौरान महामाई का सुमधुर गुणगान स्वामी बुद्धि राजा ने अपनी मंडली के साथ प्रस्तुत किया। भक्ति रस से सराबोर भजनों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। ज्योति प्रज्ज्वलन एवं पूजन सेवा का निर्वहन संजय सचदेवा द्वारा किया गया। वहीं प्रसाद वितरण की सेवा हैप्पी सेठी ने निभाई तथा फल वितरण की जिम्मेदारी दीपक सेठी ने संभाली।यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मेरठ जोन अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं का सफल संचालन पंकज अनेजा द्वारा किया गया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश पंडित, यश पंडित, निरंजन पंडित, मंदिर के प्रधान अशोक सेठी, मंदिर मंत्री दलीप कक्कड़, सदस्य राजीव खुराना, वी.एस. गुगलानी एवं अशोक खुराना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *