उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सुनील भराला ने सरकार के कार्यों का किया बखान

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवपूर्ण अवसर पर, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित श्री सुनील भराला ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पंडित श्री सुनील भराला ने अपने वक्तव्य में कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। यह परिवर्तन सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभावी नीतियों का परिणाम है।उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे, आधुनिक एयरपोर्ट और सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है। किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं से उनकी आय में वृद्धि हुई है और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है।पंडित श्री भराला ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं तथा निवेश के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से उनकी सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि यह नौ वर्षों की उपलब्धियां केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सहयोग, विश्वास और परिश्रम का परिणाम हैं। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर उत्तर प्रदेश को और अधिक समृद्ध, सशक्त एवं विकसित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *