यूपीएसआई परीक्षा के प्रश्न में “पंडित” विकल्प पर विवाद, प्रदेश महामंत्री पंडित रजत शर्मा ने जताई आपत्ति!

मेरठ। शनिवार को आयोजित की गई यूपीएसआई परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्न में दिए गए विकल्पों में “पंडित” शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई गई है।परशुराम महासभा के प्रदेश महामंत्री पंडित रजत शर्मा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का प्रयोग प्रतियोगी परीक्षा में करना उचित नहीं है। पंडित रजत शर्मा का कहना है कि इससे समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने संबंधित प्रश्न को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। साथ ही प्रश्न पत्र तैयार करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *