मेरठ। फलावदा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फलावदा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, वादिया की तहरीर के आधार पर थाना फलावदा में मु0अ0सं0 31/2026 धारा 65(1)/351(3)/316(2) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त शाहिल पुत्र सोनी उर्फ दिलशाद निवासी मौहल्ला जोगियान, कस्बा फलावदा को शुक्रवार को फलावदा-खतौली रोड स्थित लावड़ा भट्ठा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रगति पर है।
पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




