ट्रांसपोर्टरों ने पीएम नरेन्द्र मोदी का जताया आभार, प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन

मेरठ। 22 फरवरी को मेरठ में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।गुरुवार को एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर 21 फरवरी से 22 फरवरी की शाम तक ट्रकों का संचालन बंद रखने का सहयोग मांगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस दौरान एएसपी बजरंग प्रसाद और सीओ प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।बैठक में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मेरठ जोन अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी ने कहा कि मेरठ को मिल रही मेरठ मेट्रो व नमो भारत की सौगात शहर के विकास की बड़ी उपलब्धि है, जिसका लाभ ट्रांसपोर्ट कारोबार को भी मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि रैली को लेकर ट्रांसपोर्टर पूर्ण सहयोग करेंगे।ट्रांसपोर्ट संगठनों ने सर्वसम्मति से जिला प्रशासन के साथ खड़े रहने और कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर अमरजीत, पिंकी चिन्योटी, पंकज अनेजा, समीर कोहली, सरदार बाबू सिंह, शंभू बंसल, दीपक रहलन, सनी गांधी, धीरज कपूर, राजेश विज, ताहिर इस्लाम सहित अन्य ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *