सोने का आयात जनवरी में 349 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली। भारत ने जनवरी 2026 में 1,207.06 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया जो पिछले साल जनवरी की तुलना में 349 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में चांदी का आयात 127 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 200.38 करोड़ डॉलर का रहा। पिछले साल जनवरी में 268.70 करोड़ डॉलर का सोना और 88.28 करोड़ डॉलर की चांदी आयात की गई।

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने (अप्रैल-जनवरी) में 6,146.39 करोड़ डॉलर का सोना और 977.53 करोड़ डॉलर की चांदी आयात की गयी। यह सालाना आधार पर क्रमशः 20.06 प्रतिशत और 128.54 प्रतिशत की वृद्धि है। मात्रा की बात करें तो वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में अप्रैल से दिसंबर के दौरान सोने का आयात 18.29 प्रतिशत घटकर 5.22 लाख टन रह गया। वहीं, चांदी का आयात 56.07 प्रतिशत बढ़कर 57.27 लाख टन पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *