गोंडा। रविवार को जिले के करनैलगंज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर सरयू तट कटरा घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत वन विभाग एवं जिला गंगा समिति द्वारा भव्य सरयू आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी ने मां सरयू की आरती उतारी साथ ही नदियों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। आपको बता राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में लोगों से सरयू नदी को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की गई।
आयोजन के दौरान कटरा घाट पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। देर शाम जैसे ही आरती का समय हुआ, सरयू तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भजन संध्या के आयोजन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने एक स्वर में माँ सरयू की आरती की और नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। तथा क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे नदी में कचरा न डालें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।
माघ पूर्णिमा पर सरयू तट पर हुई भव्य सरयू आरती, हजारों दीपों से जगमगाया घाट




