CEIR पोर्टल की मदद से दो गुम मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे

मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से दो गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके पंजीकृत स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर सुपुर्द कर दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी सदर देहात के निकट पर्यवेक्षण में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को आवेदक श्री कृष्ण कुमार निवासी भावनपुर, मेरठ तथा 25 नवंबर 2025 को आवेदिका कुमारी पलक गर्ग के मोबाइल फोन गुम हो गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और अथक प्रयासों से दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए।बरामद मोबाइल में एक TECNO और एक VIVO-T3 कंपनी का फोन शामिल है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए गए।मोबाइल बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम राय तथा कांस्टेबल अनिल राणा (CCTNS) शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामियों ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *