- गन्ना बिक्री में पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान का भरोसा
- लुहारी डी केंद्र से आसपास के गांवों को सीधा लाभ
- मिल प्रबंधन ने गुणवत्ता और तौल व्यवस्था का दिया आश्वासन
बड़ौत। डीसीबी शुगर मिल, मंसूरपुर (जनपद मुजफ्फरनगर) द्वारा संचालित गन्ना क्रय केंद्र लुहारी डी का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डा. संजीव आर्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रीय किसानों में उत्साह और उम्मीद का माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. संजीव आर्य ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्र किसानों के लिए सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और मिल प्रबंधन का उद्देश्य किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना और उनकी आय को मजबूत करना है। किसानों की मेहनत का सही मूल्य समय पर मिलना ही इस व्यवस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि लुहारी डी में गन्ना क्रय केंद्र खुलने से आसपास के गांवों के किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे गन्ना तौल, पर्ची निर्गमन और भुगतान प्रक्रिया अधिक सरल और सुव्यवस्थित होगी।
मौके पर मौजूद मिल अधिकारियों ने किसानों को गन्ना तौल, पर्ची व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य नियमानुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे, ताकि किसी किसान को कोई परेशानी न हो।
शुभारंभ समारोह में अजीत एडवोकेट, कपिल बच्चू, भीम सिंह, धर्मपाल सिंह, तेजपाल, सीताराम (पूर्व प्रधान), बलजोरा, सुरेश कहरी, कुलतार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गन्ना क्रय केंद्र के शुभारंभ को किसानों के हित में एक अहम कदम बताते हुए सराहना की।




