मेरठ में करोड़ों की जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का मेरठ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में थाना बहसूमा में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी बिलिंग और कागजी कंपनियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की और राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।सीओ सुचिता सिंह ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह संगठित तरीके से टैक्स चोरी में संलिप्त था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *