गाजियाबाद। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही भारी उठा-पटक से सर्राफा बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीते दो दिनों में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे ग्राहक और व्यापारी दोनों ही असमंजस में हैं।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमतों में करीब 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दामों में 26 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिनों में चांदी करीब 33 प्रतिशत तक गिरकर लगभग 1.35 लाख रुपये तक टूट चुकी है, जबकि सोने में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
ज्वेलर्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में इस तरह की तेज गिरावट और बढ़ोतरी ने व्यापारियों के लिए जोखिम बढ़ा दिया है। व्यापारी एक रेट पर माल बुक करते हैं और जब तक माल आता है, तब तक कीमतें बदल जाती हैं, जिससे उन्हें दोहरा नुकसान उठाना पड़ता है। कई व्यापारियों ने घाटे के चलते कारोबार बंद तक कर दिया है।
व्यापारियों का कहना है कि बाजार में ग्राहक भाव पूछने जरूर आ रहे हैं, लेकिन खरीदारी नहीं कर रहे। ग्राहकों को उम्मीद है कि कीमतें और गिरेंगी, इसलिए वे खरीदारी टाल रहे हैं। वहीं जिन व्यापारियों ने ऊंचे दामों पर स्टॉक जमा किया है, उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सर्राफा संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, सर्राफा बाजार में स्थिरता आने में अभी 3 से 4 महीने का समय लग सकता है। जब तक कीमतें स्थिर नहीं होंगी, तब तक बाजार में रौनक लौटने की संभावना कम है।
बढ़ती कीमतों के चलते सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है, यही कारण है कि अब 18 कैरेट और 9 कैरेट के आभूषणों की मांग बढ़ रही है। हल्के वजन के आभूषणों की बिक्री में भी थोड़ी तेजी देखी गई है, लेकिन खरीदारी जरूरत के हिसाब से ही हो रही है।
कुल मिलाकर, मौजूदा समय में सोना-चांदी का अस्थिर बाजार न केवल व्यापारियों बल्कि ग्राहकों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रहा है।
Related Posts

Read the Truth Behind the Headlines with Expert Analysis and Opinion Pieces
- eredionews@gmail.com
- April 17, 2025
- 0
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit, proin pharetra potenti lacus iaculis nibh ullamcorper nostra, rhoncus sociosqu conubia aliquet mus blandit. Sodales hendrerit fermentum […]

Watch, Read, and Listen to Breaking News as It Happens Around the Globe
- eredionews@gmail.com
- April 17, 2025
- 0
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit, auctor ridiculus vitae laoreet duis facilisi, phasellus pulvinar et malesuada nec nisl. Torquent eros fringilla vivamus facilisi […]

गिरावट से उबरे शेयर बाजार
- eredionews@gmail.com
- February 18, 2026
- 0
एजेंसियां-मुंबई घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौट आई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 650.39 अंक (0.79 प्रतिशत) की बढ़त […]
