मेरठ। रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन किया। उन्होंने कहा कि शहर की गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं और आम जनता सिलेंडर के लिए परेशान है। केवाईसी के नाम पर लोगों को अनावश्यक रूप से दिक्कतें दी जा रही हैं।अंकुश चौधरी ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही, जबकि दूसरी ओर कालाबाजारी चरम पर है और सिलेंडर 3000 रुपये तक ब्लैक में बेचा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सब कुछ सामान्य बताया जा रहा है, तो एजेंसियों पर इतनी भीड़ क्यों है।जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे अंकुश चौधरी अनशन पर बैठ गए। इस दौरान एडीएम सिटी के साथ वार्ता हुई, जिसमें प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।इसके बाद एडीएम सिटी धरना स्थल पर पहुंचे और अनशन समाप्त करने का आग्रह किया, जिस पर आश्वासन मिलने के बाद अंकुश चौधरी ने अनशन खत्म कर दिया।अनशन के दौरान पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
गैस किल्लत पर AAP का अनशन, प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा




