मेरठ। रविवार को बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर माननीय ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर द्वारा रवाना किया गया। यह रथ यात्रा लगातार शहरी और गांव क्षेत्र में जा कर जन जन को जागरूक करेगा। गांव में प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी,स्वयं सहायता समूह को साथ जोड़कर घर घर तक पहुंचेगा। किसी भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है। कही भी कोई बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो 112, ओर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचित करे। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस और जनहित का यही प्रयास है पूरा जिला बाल अपराध मुक्त हो। मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा सरकार की इस अनूठी पहल की सराहना की ओर सभी को यह संदेश दिया कि सब मिल कर यह प्रयास करे की हर बच्चा शिक्षित हो ओर कही कोई बाल विवाह न हो।
जनहित फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता राणा ने सब से इस अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनहित फाउंडेशन कॉर्डिनेटर अजय कुमार, चाइल्ड लाइन से शिवम कुमार, बेटियां फाउंडेशन से अंजू पांडे का विशेष सहयोग रहा।
बाल विवाह मुक्त रथ”को राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने दिखाई हरी झंडी-



